गिद्दी (हजारीबाग), झारखण्ड : गिद्दी सी कॉलोनी में रहने वाले सीसीएल कर्मी बुधन महतो की मोटरसाइकिल शनिवार रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में उन्होंने गिद्दी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
बुधन महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या JH-02X-4353) मोटरसाइकिल शनिवार शाम अपने क्वार्टर के बाहर खड़ी की थी। रात में मोटरसाइकिल को क्वार्टर के अंदर लाना वे भूल गए। रविवार सुबह ड्यूटी के लिए निकलने के क्रम में जब उन्होंने मोटरसाइकिल लेने के लिए बाहर देखा, तो वह वहां से गायब थी।
मामले की सूचना मिलते ही गिद्दी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भी लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए गश्ती बढ़ाने की मांग की है।