वार्ड-5 के मंतागढ़ा में संगठन सृजन को लेकर हुई आवश्यक बैठक, पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Spread the love

रामगढ  (झारखण्ड ) :  वार्ड नंबर-5 स्थित मंतागढ़ा में 17 अगस्त 2025, रविवार को संगठन सृजन को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बलराम साहू ने की, जबकि मंच संचालन मंडल अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्री तिवारी ने सभी चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं से रूबरू हों और उसका समाधान सुनिश्चित कराने हेतु वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराएं।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर-5 के अध्यक्ष के रूप में श्रीमती ज्योति कुमारी, उपाध्यक्ष अनुज कुमार पासवान एवं महासचिव ज्योति देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा बबन राम, रामविलास सिंह और विनोद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। श्री तिवारी ने सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दानिश कुरैशी, संजय वर्मा, पिंटू नायक, मुकेश प्रजापति, शिबू डांगी, रामविलास सिंह, उदय पांडेय, गीता देवी, विभा कुमारी, संजू कुमारी, सपना देवी, मीना देवी, रीता देवी, अरुणा देवी, शांति देवी, फूलमनी देवी, रेनू वाल्मीकि, उमर रजा, लाडला, शंकर मुंडा, राजा करमाली सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।