कुजू के सीसीएल कर्मी लापता, पुत्र ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Spread the love

कुजू (रामगढ़): कुजू ओपी क्षेत्र से एक सीसीएल कर्मी के लापता होने का मामला सामने आया है। 55 वर्षीय मंशु साव 16 अगस्त की दोपहर लगभग 2:30 बजे कुजू कोलियरी में ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन ड्यूटी समाप्त होने के बाद अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं।

मंशु साव के पुत्र मनोज कुमार साव ने इस संबंध में कुजू ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने पिता की खोजबीन की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पिता वैगनआर कार (संख्या JH 24A-9030) से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। परिजनों द्वारा कई जगहों पर खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों ने बताया कि मंशु साव का मोबाइल फ़ोन भी बंद आ रहा है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को मंशु साव के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल कुजू ओपी अथवा परिजनों को सूचित करें।