रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा बाजार में बुधवार की रात चोरों ने पप्पू जेनरल स्टोर दुकान में लगे एस्बेस्टस सीट को तोड़कर दुकान से 14 हज़ार रुपये नगद और कई सामान लेकर भाग निकले। बताया जाता है कि दुकानदार बुधवार की रात दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। गुरुवार की सुबह जब वह अपना दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सीट टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है।
दुकानदार ने देखा कि दुकान में रखे लगभग 14 हज़ार रुपये नगद और कई सामान नही है। दुकान में चोरी की घटना की सूचना पर दुकान के पास भीड़ जमा हो गयी। दुकानदार ने चोरी की घटना की सूचना रामगढ़ थाना को दी। सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस अरगड्डा बाजार पहुची।
रामगढ़ पुलिस ने अरगड्डा बाजार में दुकानदार पप्पू केशरी से पूछताछ की। दुकानदार ने चोरी की घटना के सम्बंध में रामगढ़ पुलिस को लिखित भी आवेदन दिया।