रामगढ, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2025 को आयोजित देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में श्री कृष्ण विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सीनियर एवं जूनियर ग्रुप में भाग लिया था । इनर व्हील क्लब द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया, जिसे आज विद्यालय प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने वितरण किया।
पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र पाने वाले बच्चों में जूनियर ग्रुप में काव्य कुमारी, सिद्धि सिन्हा,अनुष्का रानी, तेजस्वी पाठक अवनी सिंह (सभी कक्षा पंचम के) आलिया प्रसाद (कक्षा अष्टम), एम श्रुति (कक्षा षष्ठम ),श्रद्धा कुमारी, रितिका राज, कृतिका कश्यप, परिणीता पटेल, तृप्ति तृष्णा, उर्वशी कुमारी, रोली मिश्रा (सभी कक्षा सप्तम) तथा अनुपम सूर्यम (कक्षा बारहवीं) शामिल रहे।
प्राचार्य महोदय ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने को कहा।