बिजुलिया तालाब रोड को बनवाने के लिए सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ सीईओ अनंत आकाश से की मुलाकात

Spread the love

रामगढ, झारखंड : छावनी परिषद क्षेत्र के बिजुलिया तालाब रोड की बदहाल स्थिति को गंभीरता से लेकर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने छावनी परिषद के सीईओ अनंत आकाश से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीईओ को बताया कि जर्जर सड़क से प्रतिदिन आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र निर्माण कराने की अपील की।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि “जनता की समस्या हमारी प्राथमिकता है। इस जर्जर सड़क से हो रही कठिनाइयों की जानकारी जनता की समस्या के समाधान के लिए हमेशा खड़े रहने वाले हजारीबाग सांसद श्री मनीष जायसवाल जी को भी दूँगा, ताकि इस कार्य को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सके।”

सांसद प्रतिनिधि की इस पहल को सकारात्मक रूप से लेते हुए छावनी परिषद के सीईओ अनंत आकाश ने आश्वस्त किया कि बिजुलिया तालाब रोड का निर्माण कार्य प्राथमिकता में रखते हुए इसे शीघ्र बनवाने का प्रयास किया जाएगा और लोगों की समस्या का समाधान होगा।

इस मुलाकात से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से उपेक्षित यह महत्वपूर्ण मार्ग जल्द ही दुरुस्त होगा और आमजन को राहत मिलेगी ।