श्री राणी सती दादी मंदिर में आयोजित भादो महोत्सव में बनारस से आई पायल अग्रवाल ने किया मंगल पाठ

Spread the love
श्री राणी सती दादी जी का सजा दरबार

रामगढ, झारखंड : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री राणी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 19 व भादो अमावस्या महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया । मंगल पाठ प्रारंभ होने से पूर्व भगवान श्री गणेश जी की पूजा कराई गई । पूजा के यजमान अजीत अग्रवाल व उनकी पत्नी एकता अग्रवाल थे । गणेश पूजन के बाद दादी जी का भव्य मंगल पाठ प्रारंभ हुआ । मंगल पाठ को करने के लिए वाराणसी की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिक पायल अग्रवाल को उनकी टीम के साथ आमंत्रित किया गया था । जिन्होंने अपने मीठे-मीठे भजनों से सभी भक्तों को खूब झुमाया । दादी जी के दरबार को बहुत ही सुंदर और आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया था । श्री राणी सती मंगल समिति की सदस्यों द्वारा भी दो-तीन नृत्य की प्रस्तुति की गई । पूर्व विधायक सुनीता चौधरी भी दादी जी के मंगल पाठ में शामिल हुई ।  मंगल पाठ में 500 से ज्यादा दादी भक्त शामिल हुई। महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ मंगल पाठ का समापन हुआ ।

 उत्सव में  श्री राणी  सती महिला मंगल समिति के सदस्यों में मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नैना मेवाड़, मनीषा अग्रवाल, सृष्टि अगरवाल, मीनू अग्रवाल सैकड़ो दादी महिला भक्त शामिल थी ।

उत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों मे बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया, इंदर अग्रवाल  व श्री राणी  सती महिला मंगल समिति की सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा ।