पांच दिनों से लापता सीसीएल कर्मी का शव मिला

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड  : कुजू कोलियरी  कर्मी 55 वर्षीय मंशु साव का शव आरा कांटा तालाब से गुरुवार को उनके वैगनआर कार जेएच 24 ए 9030 के साथ तालाब के गहरे पानी से बरामद किया गया। बड़गांव निवासी मंशु साव 16 अगस्त को ड्यूटी करने के बाद कुजू कोलियरी से अपने घर नहीं लौटे थे। उनके पुत्र मनोज कुमार साव ने पुलिस को आवेदन दिया था।

कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, आशीष गौतम व अख्तर अली ने गोताखोरों की मदद से तालाब के गहरे पानी में कार होने कि पुष्टि के बाद क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। इसमें ही उनका शव पड़ा था।