रामगढ़ में श्री रानी सती दादी मंदिर परिसर में भादो अमावस्या महोत्सव का भव्य आयोजन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री राणी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 19वां भादो अमावस्या महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के संयोजक अशोक अग्रवाल हैं।

संकीर्तन और भजन कार्यक्रम

महोत्सव के तीसरे दिन रात्रि में दादी जी का संकीर्तन आयोजित हुआ। संकीर्तन प्रारंभ होने से पूर्व भगवान श्री गणेश जी की पूजा सम्पन्न हुई, जिसके यजमान नरेश अग्रवाल सपत्नी मीणा अग्रवाल थे। इसके पश्चात संकीर्तन प्रारंभ हुआ जिसकी शुरुआत श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्याओं द्वारा दादी जी के मधुर भजनों से की गई।

इसके बाद श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार ने दादी जी का गुणगान किया। इस अवसर पर रानीगंज की प्रसिद्ध भजन गायिका जूली खंडेलवाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने मीठे-मीठे भजनों से उपस्थित भक्तों को खूब झुमाया और श्रद्धालुओं ने उनके भजनों की भरपूर सराहना की।

आकर्षक सजावट और समापन

दादी जी के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। संकीर्तन के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही मंगल पाठ का सफल समापन हुआ।

समिति और ट्रस्ट का योगदान

इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्री राणी सती महिला मंगल समिति की सदस्याएँ—मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, नैना मेवाड़, मनीषा अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, मीनू अग्रवाल आदि सैकड़ों महिला भक्त शामिल हुईं।

वहीं, महोत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्य—बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, कमल सिंघानिया, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया, इंदर अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

ट्रस्ट का निवेदन

श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने शहर के सभी दादी भक्तों से अपील की है कि वे इस भादो अमावस्या महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही उत्सव में शामिल होने वाले सभी भक्तों का आभार भी व्यक्त किया गया।