धूम धाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जी की जयंती

Spread the love

रामगढ, झारखंड : मध्यदेशीय वैश्य सीमिति के तत्वाधान में श्री गणिनाथ जयंती का 58 वाँ वार्षिक उत्सव श्री गणिनाथ धर्मशाला के प्रांगण में शनिवार 23 अगस्त 2025 को धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमे रामगढ़ जिले तथा कोयलांचन क्षेत्र से मध्यदेशीय  बंधु ,माताये, बहने ,बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए । कार्यकर्म के मुख्य अतिथि रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार थे । अपने संबोधन में उन्होंने  समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि हमलोगों को गणिनाथ बाबा की आदर्शों पर चलना चाहिए तथा उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए ।
सर्वप्रथम कार्यकर्म का शुरुवात मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार,सीमिति के अध्यक्ष डोमन प्रसाद गुप्ता ,पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता तथा अनिल कुमार, जितेंद्र प्रसाद ,अशोक गुप्ता ,एन के गुप्ता और आर प्रसाद ने स्युंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । उसके बाद गणेश प्रसाद के द्वारा झंडोतोलन किया गया ।

तत्पश्चात गणीनाथ स्कूल के बच्चों तथा समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया उसके सभी बच्चों के बीच पुरुस्कार वितरण  किया गया । मंच संचालन रूपेश गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया । समोरोह की समाप्ति के बाद सभी के बीच प्रसाद वितरण तथा भंडारा का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में समाज के  सचिव नरेंद्र गुप्ता ,संदीप गुप्ता ,सुरेश शाह ,जितेंद्र गुप्ता ,सुनील कुमार ,अशोक मधेशीया ,शंभु गुप्ता ,श्रवण शाह ,बजरंग गुप्ता ,राहुल गुप्ता ,रोशन शाह ,अनिल शाह ,निशांत गुप्ता ,सुबोध गुप्ता ,आदित्य गुप्ता ,गौतम गुप्ता और मनोज गुप्ता समेत अन्य लोग सम्मलित हुए ।