
भंडारा वितरित करती श्रद्धालु
रामगढ, झारखण्ड : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री राणी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 19 व भादो अमावस्या महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा था । इस महोत्सव के संयोजक अशोक अग्रवाल थे । महोत्सव के चौथ और अंतिम दिन दादी जी की प्रातः 6:00 बजे से पाटा पूजा एवं सवामणि प्रसाद का भोग दादी भक्तों द्वारा लगाया गया । भारी बारिश के बीच भी दादी भक्तों का मेला दिन भर मंदिर में लग रहा । दादी जी को 351सवामणि का प्रसाद भोग दादी भक्तों द्वारा लगाया गया । भादो अमावस्या के इस मेले में रामगढ़ विधायक ममता चौधरी, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी कुण्टू बाबू ने भी दादी जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया । अमावस्या के अवसर पर रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों दादी भक्तों ने दादी जी के चरणों में माथा टेका ।
उत्सव के दौरान श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्य द्वारा दादी जी को मीठे-मीठे भजन सुनाए गए । दादी जी के दरबार को बहुत ही सुंदर और आकर्षक फूलों से सजाया गया था । महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ भादो अमावस्या महोत्सव का सफल समापन हुआ ।
इस उत्सव में शामिल होने वालों में श्री राणी सती महिला मंगल समिति के सदस्यों में मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नैना मेवाड़, मनीषा अग्रवाल, सृष्टि अगरवाल, मीनू अग्रवाल समेत सैकड़ो दादी महिला भक्त शामिल है ।
इस उत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों मे बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल, श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया, इंदर अग्रवाल ने योगदान दिया । भादो अमावस्या महोत्सव के सफल समापन होने पर श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने शहर के सभी दादी भक्तों का आभार प्रकट किया है ।