रामगढ़, झारखड : पांच दिनों से हो रहे लगातार बारिश की वजह से रामगढ जिला का हाल बेहाल हो गया है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तथा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही हल्की तथा मध्यम दर्जे की बारिश से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसका असर हर क्षेत्र में पड़ा है। सीसीएल की कई खदानों से उत्पादन रोक दिया गया है। लोग बाजारों में कम नजर आ रहे हैं। इससे व्यपारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। लगातार बारिश से पूरा रामगढ़ शहर कीचड़मय हो गया है। नालियों के भरे होने की वजह से नाली का पानी फुटपाथ व सड़कों पर बह रहा है। नाली से निकली गंदगी शहर में हर जगह नजर आ रही है।
रजरप्पा में दामोदर नद व भैरवी नदी के संगम स्थल पर उफान में पानी
पतरातू डैम का आठो फाटक खोल कर जलनिकासी की जा रही है
लगातार हुये बारिश से पतरातू स्थित नलकारी नदी पर बना डैम अपनी क्षमता तक भर गया तथा लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा था। इसके बाद शनिवार की देर रात लगभग 12 बजे डैम का छह फाटक खोल दिया गया था। लेकिन इससे हालात नहीं सुधरे तो रविवार को डैम का आठों फाटक खोल कर जलनिकासी की जा रही है। लोगों से प्रशासन ने नदियों से दूर रहने की अपील की है। वहीं रजरप्पा में भी जल स्तर बढ़ने दुकानदारों ने दुकान आदि हटा लिये हैं। दामोदर नद व भेरवी नदी का उफना रहा है। गोला की ओर से रजरप्पा आने वाले श्ऱद्धालुओं के लिए बना चिलका पुल पूरी तरह से पानी में डूब गया है। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।