पतरातु में टाइगर जयराम महतो का हुंकार : “पूंजी तुम्हारी, जमीन हमारी – अब होगी बराबर की हिस्सेदारी”

Spread the love

पतरातू, (रामगढ),  झारखंड : पतरातु प्रखंड अंतर्गत अंबेडकर पार्क, न्यू मार्केट, पीटीपीएस पतरातु में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के बैनर तले खतियान अधिकार सभा सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग महतो ने की, जबकि संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरंजन महतो ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने जोरदार सम्बोधित  किया।

कंपनियां सुविधाएं दें, नहीं तो जमीन खाली करें

जयराम महतो ने कहा कि आज भी पतरातु क्षेत्र के लोग रोजी-रोजगार, हक-अधिकार, विस्थापन और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा किमहिला नारी नहीं, चिंगारी भी है। इसे कमजोर मत समझो।वोट भले हमें न दो, लेकिन जब विस्थापन का मुद्दा हो, तो सभी एकजुट हो जाओ।sath ही उन्होंने कहा कि कंपनी अगर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराएगी, तो हमारी जमीन खाली करनी होगी।उन्होंने साफ कहा कि देश की असली आत्मा गाँवों और किसानों में है, फैक्ट्री या कंपनी में नहीं।

प्रशासन और विस्थापन पर निशाना

जयराम महतो ने आईएएस-आईपीएस अफसरों पर भी निशाना साधा और कहा कि वे देश की रक्षा की शपथ लेते हैं, लेकिन अंततः कंपनियों और पूंजीपतियों के साथ सेट हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “समय बदलने में देर नहीं लगती। पूंजी तुम्हारी, जमीन हमारी – अब होगी बराबर की हिस्सेदारी।”

विस्थापन को बताया सबसे बड़ी समस्या

महतो ने कहा कि विस्थापन आज की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या है। महात्मा गांधी को पहचान किसानों ने दिलाई थी और आने वाले समय में यही किसान कंपनियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी

कार्यक्रम में केंद्रीय, प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रभावित और विस्थापित ग्रामीणों की हजारों की संख्या में उपस्थिति रही।