रामगढ़, झारखंड : लघु उद्योग भारती की रामगढ़ जिला इकाई ने एक बार फिर समाज सेवा का परिचय देते हुए दिव्यांगजन की मदद में महत्वपूर्ण कदम उठाया। संगठन ने बड़काचुंबा निवासी काफी समय से लकवाग्रस्त कौशल्या देवी के लिए उनके पुत्र विकास कुमार को एक व्हील चेयर भेंट की।
यह सादा लेकिन भावनात्मक समारोह होटल शिवम इन्न के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने बताया कि चुम्बा के मुखिया राजू बेदिया ने संगठन को दिव्यांग महिला की जरूरत से अवगत कराया था और तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। संगठन ने बिना देर किए तुरंत मदद सुनिश्चित की।
समारोह में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, जिला इकाई अध्यक्ष मनमोहन सिंह लाम्बा, चुम्बा के मुखिया राजू बेदिया, वरीय भाजपा नेता रणजीत सिन्हा, नैना मेवाड़, संगीता बुधिया, शीतल अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, निकिता गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ जी के प्रयास से मई 2025 में इसी क्रम में 125 ट्राई साइकिल एवं 50 श्रवण यंत्र जरूरतमंद लोगों को बांटे गए
लघु उद्योग भारती रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा ने कहा कि यह पहल न केवल दिव्यांगजन के जीवन में सहारा बनेगी बल्कि समाज को सेवा और संवेदना की नई दिशा भी देगी।