रामगढ, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा निःशुल्क एनीमिया जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन छावनी परिषद उत्क्रमित मध्य कन्या विद्यालय स्टाफ क्वार्टर किया गया। इस शिविर में छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया तथा एनीमिया से बचाव और इसके लक्षणों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टर रंजन कुमार ने बताया कि एनीमिया आज सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है,जिसका समय रहते पता लगाना और उपचार करना आवश्यक है।उन्होंने संतुलितआहार, हरी सब्जियां,आयरन युक्त खाद्य पदार्थ और उचित जीवन शैली को अपनाने पर बल दिया। शिविर में जिन प्रतिभागियों में एनीमिया पाया गया, उन्हें निशुल्क दवाइयां और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया।इसके अतिरिक्त डॉक्टर रंजन कुमार ने बताया कि कई बार एनीमिया का कारण पेट में कीड़े (वर्म्स) हो सकते हैं,इसलिए जरूरत पड़ने पर एनीमिक किशोरियों को डिवर्मिंग की दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही उपस्थित छात्राओं को एनीमिया से बचाव के उपायो पर विस्तृत जानकारी दी गई। क्लब की ओर से यह संदेश दिया गया कि नियमित जांच,संतुलित भोजन और स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से एनीमिया जैसी समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सकता है।क्लब की तरफ से बच्चों को फल भी बांटे गए। मौके पर नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, मेघा बगरिया,नीरू साहनी, नवलजीत कौर, हरमीत कौर, विजयलक्ष्मी आयंगर, अंबाली जैन आदि मौजूद थे।