ई मेल भेज हवाई अड्डों पर पुस्तकालय खोलने की मांग

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  शांतिधारा बुक ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेश पी अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को ईमेल भेजकर प्रत्येक हवाई अड्डे पर पुस्तकालय खोलने का अनुरोध किया है । उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में देश में हवाई यात्रियों की संख्या प्रतिदिन लगभग पाँच लाख है । प्रत्येक यात्री को वेटिंग लांज गमें औसतन तीन घंटे व्यतीत करने पड़ते है । इस समय में उनके पास ख़ाली बैठे रहने या मोबाईल पर टाईम पास करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है ।
हमारा सुझाव है कि देश के प्रत्येक हवाई अड्डे पर निःशुल्क पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए । यह बहुत खर्चीला नहीं होगा॥ हवाई अड्डों पर निःशुल्क पुस्तकालय रहने से यात्रीगण अपना समय पुस्तकों को पढ़ने में लगा सकेंगे । इससे उनका बौद्धिक विकास होगा तथा समय का सदुपयोग भी होगा । प्रयोग के तौर पर प्रारंभ में कुछ बड़े हवाई अड्डों पर यह सुविधा प्रारंभ की जा सकती है ।