उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Spread the love

रांची, झारखंड : इंडिया गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए बी सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे वे मुख्यमंत्री आवास गए, जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

इस दौरान प्रेस वार्ता में रेड्डी ने कहा कि उनका रांची दौरा विपक्षी गठबंधन की रणनीति का हिस्सा है। वे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने सांसदों से भी अपील की कि उपराष्ट्रपति चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें।

मुलाकात के समय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, नेता केशव महतो, कमलेश समेत झामुमो और कांग्रेस के कई सांसद मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। दोनों उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।