जनता की सेवा करना ही सबसे बड़ा उत्सव है: धनंजय कुमार पुटूस
रामगढ, झारखंड : रामगढ विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच अपनी सक्रिय भूमिका और जमीनी जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस अपने जन्मदिन के अवसर पर भी जनता दरबार में उपस्थित होकर लोगों की फरियाद सुनते नज़र आए।
आम तौर पर जन्मदिन को लोग निजी उत्सव और जश्न के रूप में मनाते हैं, लेकिन धनंजय कुमार पुटूस ने इस दिन को जन सेवा को समर्पित किया। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों और मोहल्लों से आए लोगों ने बिजली, सड़क, पानी, पेंशन एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उन्होंने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि “जनता के दुख-दर्द में सदैव साथ खड़े रहना ही पुटूस जी की सबसे बड़ी पहचान है। जन्मदिन पर भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का संकल्प उनकी जनसेवा की सच्ची मिसाल है।”
धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि“जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी असली पूँजी है। मेरा हर दिन जनता के लिए समर्पित है, और जन्मदिन जैसे अवसर सेवा करने के संकल्प को और मजबूत करते हैं।