नागरी लिपि परिषद के मॉरीशस इकाई के उद्घाटन संगोष्ठी में डॉक्टर शारदा प्रसाद ने किया मंच संचालन

Spread the love

नई दिल्ली : देश विदेश मे नागरी लिपि का प्रचार प्रसार करने वाली 6प्रतिनिधि संस्था नागरी लिपि परिषद की अंतरराष्ट्रीय इकाई का मॉरीशस में गरिमापूर्ण ढंग से उद्घाटन किया गया। इस आभासी समारोह की अध्यक्षता नागरी लिपि परिषद के महामंत्री और न्यूयॉर्क अमेरिका से प्रकाशित वैश्विक हिंदी पत्रिका सौरभ के संपादक डॉ हरिसिंह पाल ने की।

विश्व हिंदी सचिवालय, मारीशस के उप महासचिव डॉ शुभंकर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध भाषाविद डॉ विनय कुमार पाठक के सानिध्य में आयोजित इस समारोह का सफल संचालन झारखंड के रामगढ कॉलेज की  पूर्व प्राचार्या डॉ शारदा प्रसाद ने किया। परिषद की मॉरिशस इकाई के प्रभारी डॉ सोमदत्त काशीनाथ के संयोजन में ‘ विश्व लिपि के रूप मे नागरी लिपि ‘ विषय पर आयोजित इस समारोह मे नीदरलैंड की नागरी लिपि परिषद इकाई के संयोजक डॉ रामा तक्षक, आईसीसीआर चेयर, मॉरीशस के अध्यक्ष डॉ राजशेखर, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक डॉ शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में और मॉरिशस स्थित भारतीय उच्चायोग की द्वितीय सांस्कृतिक सचिव डॉ श्रुति पाठक, कनाडा के परिषद प्रभारी श्री गोपाल बघेल मधु, मॉरिशस की हिंदी अध्यापिका डॉ मंजुला शर्मा, केंद्रीय हिंदी निदेशालय के पूर्व उप निदेशक डॉ भगवती प्रसाद निदारिया, छत्तीसगढ़ के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव, जनकपुर धाम, नेपाल के प्राचार्य डॉ अजयकुमार झा, परिषद की तमिलनाडु इकाई की प्रभारी डॉ राजलक्ष्मी परिषद की ओडिशा इकाई के प्रभारी श्री हरिराम पंसारी और नाशिक के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ पोपट राव कोटमे ने अतिथि वक्ता के रूप में विषय का प्रतिपादन किया।

समारोह में नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ सुधन पोडेल, झारखंड प्रभारी डॉ अशोक अभिषेक, पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ अशोक कुमार भार्गव, मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी डॉ प्रभु चौधरी, कृषि वैज्ञानिक डॉ सतीश कुमार यादव, डॉ राजेश शर्मा, डॉ अंजू पांचाल, डॉ हरदीप कौर, प्रमिला कौशिक, डॉ अजय कुमार ओझा, मोहन द्विवेदी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ सोमदत्त काशीनाथ ने प्रस्तुत किया।