रामगढ, झारखंड :करम पर्व के शुभ अवसर पर मंगलवार 02 सितम्बर 2025 को जिला अधिवक्ता संघ के परिसर में प्रकृति के इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी गई गायिका हेमाली कुमारी द्वारा करम के गीत प्रस्तुत किए गए । जिनके प्रस्तुति से पूरा माहौल करम मय हो गया ।
इस अवसर पर जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि संघ के 35 वर्ष पूरा होने पर पहली बार जिलाअधिवक्ता संघ में करम महोत्सव का आयोजन किया गया और बहुत ही धूमधाम तरीके से इस त्यौहार को मनाया गया । करम की डाल लगाकर के पूजा अर्चना की गई साथ ही चना एवं खीरे का प्रसाद अधिवक्ताओं एवं आम जनों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के साथ-साथ आसपास के सभी ग्रामीण भी उपस्थित थे ।उन्होंने भी करम महोत्सव का पूरा आनंद लिया ।
इस अवसर पर विशेष रूप से जगत महतो, सतीश महतो, ऋषि महतो, राजेंद्र महतो, हरखनाथ महतो, शंभू प्रसाद का इस पूरे आयोजन में बहुत सहयोग रहा । अधिवक्ता सतीश महतो ने कहा कि करम महोत्सव हमारे झारखंड की पहचान है और हमारी संस्कृति प्राकृतिक के संजोने का एक साधन है । इसको हम अपने उन्नत भविष्य की कामना के साथ मनाते हैं । इस अवसर पर संघ के महासचिव सीताराम महतो, संयुक्त सचिव शंभू प्रसाद, सरकारी अधिवक्ता संजीव कुमार अम्बष्ठ, गुलाब चंद्र अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, चंद्रिका सिंह, सुरेश कुमार, कन्हाई महतो, द्वारिका महतो, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे ।