गोेली चली सुबह सुबह पटेल चौक के निकट फोर लेन पर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कार पर चलायी गोली

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : पटेल चौक के निकट फोर लेन पर बुधवार की सुबह लगभग आठ-साढ़े आठ बजे दो मोटर साइकिल सवारों ने एक कार पर गोली चला दी। गोली कार में लगी तथा कार के आगे गेट का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गोली चालन में कार पर सवार लोग बाल बाल बच गये।

मिली जानकारी के अनुसार एक कार (जेएच010वाई-7514)पर भुरकुंडा के कुछ युवक व युवती रामगढ़ फोर लेन के एक होटल मे नाश्ता करने आये थे। नाश्ता करने के क्रम मे कार सवारों का आरोप है कि उक्त होटल में बैठे दो युवकों ने युवतियों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। भुरकुंडा के युवकों व होटल में कहा सुनी हो गयी। इसके बाद भुरकुंडा के युवक युवतियां कार पर सवार होकर वापस लौटने लगे।

इस क्रम में  फोरलेन ओवरब्रिज के निकट पुराने एनएच की ओर आने वाले सड़क के मोड़ पर मोटर साइकिल सवार युवकों ने कार पर गोली चला दी। जिससे कार के आगे गेट में  गोली लगी तथा अगले गेट का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर कार व भुरकुंडा के युवक युवतियों को तथा कार को थाना ले आयी। बताया जाता है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी है तथा गोली चलाने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। गोली चलने की घटना से उक्त क्षेत्र में सनसनी फैल गयी तथा उक्त क्षेत्र समेत शहर में घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।