ईद मिलादुन्नबी-2025 के अवसर पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन

Spread the love

रामगढ, झारखंड :   ईद मिलादुन्नबी-2025 के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यातायात व्यवस्था दिनांक 05.09.2025 को (प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक) रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः बंद करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा रूट लाईन निम्न प्रकार परिवर्तित किया गया है।

1. कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों इत्यादि को शनिचरा हाट से लेकर थाना चौक तक और थाना चौक से लेकर शनिचरा हाट तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

2. कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों पटेल चौक से नईसराय तक एवं नईसराय से पटेल चौक तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

3. कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों का बरकाकाना से लेकर सुभाष चौक तक एवं सुभाष चौक से लेकर बरकाकाना तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

4. कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों का हेसला रेलवे क्रॉसिंग से हेसला मस्जिद तक एवं हेसला मस्जिद से हेसला रेलवे क्रॉसिंग तक प्रवेश वर्जित रहेगा।