जिला स्तरीय खेलो प्रतियोगिता में पतरातू प्रखंड का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

रामगढ, झारखण्ड : जिला स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़ में किया गया था । जिसमे वॉलीबॉल , फुटबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पतरातू प्रखण्ड ने कई मैडल और ट्रॉफी अपने नाम किया है ।  जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में एथलेटिक्स में ओवरआल चैंपियन का ख़िताब पतरातू प्रखण्ड को दिया गया ।

प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती सुलोचना कुमारी ने पतरातू प्रखण्ड के विजेता प्रतिभागियों और सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को बाधाई दी । बीपीओ  मो इरफ़ान कौसर ने खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी का धन्यवाद दिया । साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया ।

पतरातू प्रखण्ड के शारीरिक शिक्षा शिक्षक मो कमरुद्दीन,  चन्द्रिका चौधरी , शेखर कुमार , इमरान खान , पंकज कुमार राय , सरफराज खान , रविंद्र दुबे , मनीष सिंह , अलोक कुमार मिश्रा , रामप्रकाश महतो , मनीष अभिराज सभी ने प्रतिभागियों को बाधाई दी और उनसे राज्य स्टार पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया ।