फर्जी कागजात से कब्ज़ा करने का आदिवासी रैयतों ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप, पुलिस भी पहुंची
गोला (रामगढ़), झारखंड : गोला थाना क्षेत्र के बंदा पंचायत अंतर्गत पिपराजारा टोला में को एक विवादित जमीन को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है । मंगलवार को आदिवासी रैयतों ने जबरन जमीन की जुताई कर रही जेसीबी मशीन को रोककर वहां से भगा दिया। सूचना मिलने पर गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले को दबा दिया गया था । मिडिया वालों की मौजूदगी होने के बाबजूद यह मामला मिडिया में जगह नहीं पा सका। लेकिन एक वीडियो के वायरल होते ही यह मामला लोगों के समक्ष आ गया तथा पूरे जिले में चर्चा में आ गया ।
आदिवासियों ने लगाया आरोप फर्जी कागजात से कब्जे की कोशिश
इस मामले में आदिवासी ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन उनके पूर्वजों की खतीयानी है और लंबे समय से उनके कब्जे में है। आरोप है कि कुछ प्रभावशाली व् राजनैतिक पहुंच वाले लोग अपनी पहुंच और पैरवी का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज बनवाकर भूमि हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बुधवार को दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई। थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाते हुए दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कागजात लेकर थाने में आकर जमीन का कागजात दिखाएं । उन्होंने कहा कि जमीन विवाद कागजात देख कर सुलझाया जाएगा।
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते निर्णायक कदम नहीं उठाया, तो विवाद और गहराकर गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
घटना को लेकर एक वीडिओ हुआ वायरल
जमीन का उक्त मामला पूरा जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है । एक वायरल विडिओ की चर्चा भी जोरों पर है । उक्त वीडियो में थाना प्रभारी के समक्ष एक व्यक्ति का कह रहा है कि यह जमीन उनकी खतियानी है। साथ ही सुनाई दे रही आवाज में एक व्यक्ति वहां काम करा रहे लोगों को माफिया कह कर संबोधित कर रहा है तथा कह रहा है कि ये लोग उन्हेे हमेशा प्रलोभन देते रहे हैं। साथ ही पुलिस के समक्ष कब्जा करने वालों में जिला में एक पद पर चुनी गयी राजनैतिक महिला व उनके पति पर कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है। यह वीडियो व गोला प्रखंड की उक्त जमीन काफी चर्चा में है।