जीएसटी परिषद की बैठक भारत के ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है : गोविन्द पी मेवाड़

Spread the love

रामगढ, झारखंड : 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक भारत के ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। फेडरेशन आफ़ ऑटोमोबाइल्स एसोसिएशन (फाडा ) इन साहसिक और प्रगतिशील सुधारों का हार्दिक स्वागत करता है । उक्त बातें चेयर पर्सन फेडरेशन आफ़ ऑटोमोबाइल्स एसोसिएशन झारखंड गोविन्द पी मेवाड़ ने कही है । उन्होंने कहा कि इससे  कर ढांचा सरल हुआ है । जो राज्यों के बीच सहमति बना,जन परिवहन के साधनों पर दरें घटाई गई हैं । यह एक निर्णायक कदम है जो क्रय सामर्थ को बढ़ाएगा, मांग को प्रोत्साहित करेगा और भारत के मोबिलिटी ईकोसिस्टम को और अधिक मजबूत व समावेशी बनाएगा। यह भारत को विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था की ओर एक प्रभावी कदम होंगा ।

श्री मेवाड़ ने कहा कि  माननीय प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और जीएसटी परिषद को इस साहसी व सर्वसम्मत निर्णय के लिए धन्यवाद देते हैं। जैसे ही देश त्योहारी सीजन में प्रवेश कर रहा है, बिना किसी रुकावट के इसका सुचारू क्रियान्वयन बेहद महत्वपूर्ण होगा ताकि इसका लाभ ग्राहकों तक आसानी से पहुँच सके। एक क्षेत्र जिसमें शीघ्र स्पष्टता आवश्यक है, वह है डीलरों की पुस्तकों में वर्तमान में पड़े सेस बैलेंस का लेवी व ट्रीटमेंट, ताकि संक्रमण काल में कोई अस्पष्टता न रहे।

गोविंद पी मेवाड़ ने कहा कि  फाडा सरकार और जीएसटी परिषद के साथ मिलकर जीएसटी 2.0 को एक आदर्श सुधार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है – सरल, पारदर्शी और उद्योग व उपभोक्ता दोनों के लिए विकासोन्मुख है ।