रामगढ, झारखंड : मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की कार्यकारिणी समिति की बैठक झंडा चौक स्थित शांतिधारा बुक ट्रस्ट के कार्यालय में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता डा एके बेरलिया ने तथा संचालन मानद सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पन्द्रहवां सम्मान समारोह आगामी 17 सितंबर को श्री मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।
समारोह में रामगढ़ ज़िला के मारवाड़ी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा । बैठक में संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल, संयुक्त सचिव उमेश राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, सदस्य सुरेश बौंदिया तथा निशा जैन उपस्थित थे।