पैगम्बर साहब के जन्मदिन पर फुलसराय मनुआ में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Spread the love

रामगढ, झारखंड :   ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शुक्रवार को आन बान शान से निकला गया। जुलूस में लब्बैक या रसूल अल्लाह का नारा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जुलूस केलाडोंगरी से होते हुए फूलसराय और फुलसराय से मनूवा होते हुए हेसला में शांति पूर्ण तरीके से एकजुट मिलान हुआ और फिर पूरे हेसला में घूमते हुए हेसला नूरी मस्जिद में फतिया खानी हुई। हुजूर की शान में नात शरीफ पढ़ी गई अमन सुकून की दुआ की गई। और फिर जुलूस की समाप्ति की गई। जिसमें मुख्य रूप जुलूस की सदारत करता । राजा खान, अकबर खान, सिंकु खान, सम्मू खान, सुड्डू खान, सनी खान, सोनू खान ,रॉकी खान, रिकी खान, पिंटू अंसारी, कलाम अंसारी, खजांची मो बबलू, सल्लू खान, मो इस्तखार, गुलाम जिलानी ,मो मुर्शीद, सीनू खान , मो आरिफ, मो बशीर, हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।