रामगढ़, झारखंड : भारत रिफैक्ट्रीज लिमिटेड (सेल) के अधिकारी रहे स्व आरपी सिंह की पत्नी गीता सिंह का शुक्रवार की शाम को अपने उनके रामनगर स्थित आवास में निधन हो गया है l कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो मधु सिंह की 75 वर्षीय माता गीता सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी l रांची में उनका इलाज चल रहा थाl आज उन्हें रांची से अपने रांची रोड स्थित आवास में लाया गयाl शाम 6:00 के लगभग गीता सिंह का निधन हो गया l गीता सिंह का अंतिम संस्कार कल शनिवार को दामोदर नदी घाट रामगढ़ में किया जाएगाl