गोल पार में पैगंबर साहब के जन्मदिन पर केक बांटते लोग
रामगढ़, झारखंड : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर शुक्रवार को रामगढ़ शहर समेत पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम रही। जुमा (शुक्रवार) होने की वजह से जुलूस-ए-मोहम्मदी जुमा के नमाज के बाद निकाली गयी। रामगढ़ शहर में गोल पार, नयीसराय, सौदागर मुहल्ला तथा दुसाध टोला से जुलूस निकाले गये। जुलूस में शामिल लोग सरकार की आमद मरहब्बा, नारा-ए-तकबीर अल्लाह हू अकबर समेत अन्य धार्मिक नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस पूरे शहर का भ्रमण कर वापस अपने मुहल्ले पहुंच कर संपन्न हो गया। साथ ही पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर गोल पार में केक काट कर बांटा गया।