
उदघाटन के बाद जिम करते अतिथि
रामगढ, झारखंड : शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण विद्या मंदिर के परिसर में शुक्रवार को 5 सितंबर 2025 को विद्यालय प्रभंद समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने विद्यालय के बच्चों के लिए ओपन जिम का उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सह- सचिव अशोक अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधन के सदस्य महेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल एवं रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनजीत सिंह साहनी तथा सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी उपस्थित थे।
विद्यालय प्राचार्य सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं सभी वर्गों के बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ जिम के उद्घाटन समारोह का आनंद उठाया। सभी बच्चे हाथों में बैलून लेकर पूरे उमंग के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा लगभग 5 लाख की लागत से स्थापित किए गए ओपन जिम को बच्चों को समर्पित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिम के उपयोग से बच्चों में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में वृद्धि होगी। आज के समय में शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई एवं खेलकूद के साथ-साथ व्यायाम भी बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अब स्कूल में ही व्यायाम कर पाएंगे। जिम का उपयोग करके बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ होने के अलावे तनाव से दूर रहेंगे। स्कूल में व्यायाम करने से उन्हें जिम जाने के लिए पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे