पेंशनर कल्याण समाज ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई

Spread the love

 रामगढ, झारखंड  :  रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज के नुमंडल परिसर स्थित जिला कार्यालय  में शिक्षक दिवस के अवसर पार भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म जयंती मनाई गई। जयंती सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कु. सिंह ने की सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष एवं पेंशनरों द्वारा डॉ.राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न डॉ राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद्, महान दार्शनिक, महा मनीषी, अध्येता, समाज सुधारक, राजनीतिक चिंतक एवं भारतीय गणराज्य के राष्ट्रपति थे। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के लिए संपूर्ण राष्ट्र हमेशा इनका ऋणी रहेगा। उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, वासुदेव महतो, छुन्नू साहू, समासेवी घनश्याम महतो, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष सुनील कश्यप, तुला महतो, रामप्रसाद महतो, संजय सिन्हा ने भी सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाले।

जयंती सभा में रामगढ़ के समाजसेवी  घनश्याम महतो ज्ञान भंडार द्वारा उपस्थित सभी सेवा निवृत शिक्षकों को अंगोछा भेट कर सम्मानित किया गया। आज की सभा में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह,वासुदेव महतो, छुन्नू साहू, दिलीप साहा, बुद्धिजीवी मंच के सुनील कश्यप,अशोक गुप्ता, तुलाराम महतो, रामप्रसाद महतो, दूधेश्वर महतो, सुधीर तिवारी, बसंत महतो, जवाहर महतो,मन नारायण सिंह, सुनील कश्यप, सरजू प्रसाद आदि उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन दिलीप साहा ने किया।