रांची : रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

रांची  ( झारखंड ) : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित झखराटांड़ इलाके में रविवार की देर शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक जमीन कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलमा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक बिरसा चौक के पास मौजूद थे तभी कुछ अपराधी वहां पहुंचे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने से कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बलमा के मुंह में गोली लगी, जो जबड़े में फंस गई।

घायल बलमा को तत्काल रातू सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।