रामगढ़, झारखंड : रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के द्वारा शनिवार के देर संध्या रोटरी हॉल मे शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल मथुरावाले ने, मंच संचालन अरुण राय ने किया । क्लब के द्वारा प्रोफेसर सुनील अग्रवाल, डॉ कांता सोबती , डॉ रजनी गुप्ता एवम अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया ।क्लब के द्वारा शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षक का स्थान बेहद खास होता है । शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे हमें जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं । हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और आदर के साथ मनाया जाता है । शिक्षक समाज के असली निर्माता होते हैं. अगर डॉक्टर जीवन बचाते हैं, इंजीनियर पुल और इमारतें बनाते हैं तो शिक्षक इंसान के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं । वे बच्चों में अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सही सोच का बीज बोते हैं. शिक्षक दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने और शिक्षा के महत्व को समझने का दिन है । यह हमें याद दिलाता है कि अच्छे शिक्षक ही समाज और देश की मजबूत नींव रखते हैं । क्लब सचिव विजय अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया
मौके पर संजय अग्रवाल,विजय कुमार,अरुण रॉय,राहुल जैन, डीपी सिंह,संजय जैन, संजीव सिंह संजू,मदन माहेश्वरी,सुरेश बाउंडिया,सुरेश बगड़िया,राजेश मोदी,संजय चौधरी,दीपक अग्रवाल, जितेंद्र पावर आदि लोग मौजूद थे