रामगढ, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा सेवा और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद बालिका को बैसाखी प्रदान की गई। यह बालिका 5 वर्ष की उम्र से पोलियो से ग्रसित है और अब तक अपने रोजमर्रा के कार्य में कठिनाई का सामना कर रही थी। पहले उसे एक ट्राईसाईकिल भी दी गई थी परंतु उसे सुविधा महसूस नहीं हुई। उसकी जरूरत और सहजता को समझते हुए क्लब द्वारा बैसाखियां प्रदान की गई ताकि वह अपने जीवन को अधिक आसानी और आत्मसम्मान के साथ जी सके।
इनर व्हील क्लब का उद्देश्य समाज में ऐसे लोगों तक पहुंच बनाना है जो वास्तव में सहायता और सहयोग के पात्र हैं। इससे न केवल उस बालिका को राहत मिली है बल्कि समाज में यह संदेश भी गया है कि जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानवता है।क्लब की सदस्यों ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को जीवन में गरिमा और आत्मनिर्भरता के साथ जीने का अवसर मिले। यह छोटी सी मदद उस बालिका के जीवन को सरल और सुखद बनाने की दिशा में एक कदम है।
इस मौके पर नमिता श्रॉफ, जेनेशा वडेरा,मेघा बगड़िया ,निधि चौधरी, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, अंबाली जैन,हरमीत कौर, राजेंद्र बुधवाल,दीपा वडेरा, राजेंद्र कालरा, मधु अग्रवाल, रंजू अरोड़ा, जसमीत कौर, नवलजीत कौर, गुरबक्श कौर, विजयलक्ष्मी आयंगर, पिंकी पोद्दार आदि आए थे।