रामगढ़ : सीबीआई की सीसीएल अरगड्डा एरिया के गिद्दी सी कोलियरी रोड सेल मामले में   बड़ी कार्रवाई, लोकल सेल भ्रष्टाचार मामले में 7 गिरफ्तार

Spread the love

रांची / रामगढ  : सीबीआई की टीम ने सीसीएल अरगड्डा एरिया के गिद्दी सी कोलियरी रोड सेल में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से चल रहे कथित भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन की जांच के दौरान सीबीआई ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया। गिद्दी सी रोड सेल मामले व प्राथमिकी दर्ज कर सीबीआई जाँच कर रही है । इस मामले कुछ की गिरफ़्तारी पूर्व में हो चुकी है। सीबीआई ने सोमवार को कुछ लिफटर व सीसीएल कर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया था । इसमें से सात लोगों केा पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार  कर लिया है। गिरफ्तार  सभी लोगों को मंगलवार न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोग

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्तियों में सीसीएल कर्मी, ट्रांसपोर्टर और लिफ्टर रोड सेल कमेटी के सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार किये गए लोगों में  दीपक कुमार, अनिल कुमार, मोहम्मद तबारक, नरेश कुमार,  इसराइल अंसारी, अरुण लाल तथा मोहम्मद सद्दाम शामिल है ।

सीबीआई की इस कार्रवाई से सीसीएल अरगड्डा एरिया में हड़कंप मच गया है। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।