रामगढ, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल की समाजशास्त्र शिक्षिका अनीता सिंह को उनके लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे अथक प्रयासों,छात्रों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान और मूल्य आधारित शिक्षा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लब की वे सभी सदस्य जो शिक्षक रह चुके हैं या अभी शिक्षक हैं जो ज्ञान के माध्यम से समाज निर्माण का कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी सम्मान प्रदान किया गया।
क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा कि गुरु जीवन का वह दीपक है जो स्वयं जलकर अज्ञान के अंधकार को मिटाते हैं और आने वाली पीढियां का भविष्य उज्जवल बनाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि शिक्षक ही वह शक्ति है जो बच्चों में संस्कार,आत्मविश्वास और सशक्त नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही समझ में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।