विकास और सेवा के नए अध्याय लिख रहे हैं सांसद मनीष जायसवाल : धनंजय कुमार पुटूस

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने सांसद मनीष जायसवाल जी के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों पर एक विशेष लेख तैयार करते हुए बताया है कि कैसे सांसद  ने सेवा और समर्पण को ही अपना संकल्प बना लिया है। जनप्रतिनिधि वही सफल कहलाता है, जो जनता की ज़रूरतों को समझे और उसके अनुरूप कार्य करे। इसी दृष्टिकोण से हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने कार्यकाल में सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना है।

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव

गरीब बच्चियों के विवाह की चिंता जब परिवारों के लिए भारी बोझ बनती है, तब सांसद मनीष जायसवाल जी के द्वारा संचालित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम ने सैकड़ों बेटियों को सम्मानपूर्वक विदाई दिलाई। यह पहल न केवल सामाजिक समरसता का उदाहरण है बल्कि गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत भी बनी।

सांसद तीर्थ दर्शन

इसी तरह बुजुर्गों की वर्षों पुरानी तीर्थ यात्रा की अधूरी इच्छाओं को समझते हुए सांसद ने सांसद तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की। इस योजना के माध्यम से अब तक हजारों वृद्धजन अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा कर चुके हैं और सांसद को आशीर्वाद दे रहे हैं।

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट

युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए सांसद ने नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हजारों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है और प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिला है।

श्रीराम लहंगा वितरण

महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए सांसद द्वारा श्रीराम लहंगा वितरण जैसे अनोखे कार्यक्रम भी किए गए, जो उनके संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाते हैं।

रामनवमी पर पारंपरिक शस्त्र वितरण

सांसद मनीष जायसवाल जी ने हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के लिए रामनवमी पर पारंपरिक शस्त्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहा है। रामनवमी के अवसर पर सैकड़ों लोगों को पारंपरिक शस्त्र भेंट किए जाते हैं, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी मिलता है।

सांसद मनीष जायसवाल जी के इन प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया है कि राजनीति केवल सत्ता तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनहित और सेवा ही इसका सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए।

सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि माननीय सांसद मनीष जायसवाल जी की जनसेवा और दूरदर्शी सोच से हजारीबाग का नाम पूरे प्रदेश में सम्मानपूर्वक लिया जाता है।