झारखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों का किया बड़ा फेरबदल, देवघर को मिला नया प्रधान जिला जज

Spread the love

रांची, झारखंड : झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की। इस बदलाव के साथ न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक—

मनोज प्रसाद, जो अब तक हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत थे, उन्हें गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।

राम शर्मा, रजिस्ट्रार (सतर्कता), को डल्टनगंज का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

कौशल किशोर झा (संख्या-2), जो गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे, अब देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे।

अशोक कुमार (संख्या-2), जो देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे, उन्हें हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (स्थापना) नियुक्त किया गया है।

सत्य प्रकाश सिन्हा, जो रजिस्ट्रार (स्थापना) थे, को रजिस्ट्रार जनरल की जिम्मेदारी दी गई है।

निकेश कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार (न्यायिक), को अब रजिस्ट्रार (सतर्कता) का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

दिवाकर पांडे, जो डाल्टनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे, उन्हें हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।