रामगढ, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन की तेरहवीं वार्षिक आम सभा होटल दी वेव्स के हॉल में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग से शांतिधारा फ़ाउन्डेशन आज इस ऊँचाई तक पहुँच पाई है । कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा कहा कि पंद्रह वर्षों से इस संस्था से जुड़े रहने का मुझे गर्व है । बैठक में शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के पंद्रह वर्षों के शानदार सफ़र पर परिचर्चा की गई ।
उपाध्यक्ष रमन मेहरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यों का समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है । संस्थापक सदस्य राजेंद्र पिलानिया, सुरेश बगडिया, राजेश अग्रवाल तथा आनन्द चौधरी ने कहा कि चावल सेवा, बेबी कम्बल वितरण, बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन जैसे कार्यक्रम बहुत ही अच्छी पहल है । तेजींदर सिंह सोनी ने कहा कि एक वर्ष पहले शांतिधारा फ़ाउन्डेशन का सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ । अजय अग्रवाल ओंकार मल्होत्रा जीवन मल जैन माणिक चंद जैन तथा दिनेश पोदार ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
मानद सचिव मनजीत साहनी ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में पिछले साल शांतिधारा फाउंडेशन द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की गई । विचार विमर्श के पश्चात् नए सत्र 2025-26 के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया । सुरेश पी अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी आप सभी का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा । अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से केक काटकर शांतिधारा फ़ाउन्डेशन की पंद्रहवीं वर्षगाँठ उत्साह तथा उल्लास पूर्वक मनाई और एक दूसरे को बधाई दी ।