रामगढ़, झारखंड : भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा 12 सितंबर को महिलाओं एवं युवतियों में रक्त की कमी से होने वाले रोगों के निवारण हेतु “एनीमिया मुक्त भारत” के तत्वाधान में निःशुल्क हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। रांची रोड दुर्गा मंडप के समीप हाली टेनी टोट्स स्कूल में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं का मुफ्त जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया ।
भारत विकास परिषद की महिला संगठन संयोजिका पूनम सिंह के नेतृत्व में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह की अध्यक्षता में एवं सचिव मनमोहन सिंह लांबा, उमेश राजगढ़िया, पूर्णिमा सिंह, श्वेता बगड़िया, एवं नवनीत ने कार्यक्रम को सफल बनाया । भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा तथा प्राइम हॉस्पिटल कैथा रामगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उक्त शिविर में सुदूर क्षेत्रों से आई महिलाओं के बीच चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर रिचा रश्मि ने महिलाओं को संबोधित कर मासिक धर्म में तथा स्त्रियों के विभिन्न रोगों द्वारा उणमे रक्त की कमी को कैसे दूर करे पर विस्तृत चर्चा की ।
डॉक्टर नेहा खानम के सहयोग से महिलाओं का मुफ्त खून जांच एवं जरूरतमंदों को मुफ्त दवा वितरण किया गया। परिषद द्वारा आगामी दिनों में ऐसे और शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे ताकि महिलाओं में एनीमिया रोगों को दूर करने में मदद मिले।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संगठन मंत्री पूनम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देकर सबका आभार व्यक्त किया।