रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2025 – 27 की प्रथम वर्ष की 8वीं बैठक सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न

Spread the love

बैठक में झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के आगामी 21 सितंबर को होने वाले चुनाव के सिलसिले में तुलसी मेहता गुट के प्रत्याशियों  ने अपने टीम को विजयी बनाने हेतु इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की

रामगढ़, झारखंड :  रामगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारिणी एवं सब कमिटी के सदस्यों के सत्र 2025-27 के की प्रथम वर्ष की 8 वीं बैठक  राँची रोड स्थित सिद्धि विनायक बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुई! बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष मंजीत सहानी एवं संचालन चेंबर सचिव मनोज चतुर्वेदी ने किया। चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने बैठक में व्यापारियों से जुड़े परेशानियों एवं समस्याओं पर चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से बात कर इसका निदान निकाला जाएगा। वहीं चेंबर सचिव मनोज चतुर्वेदी ने आए-गए पत्रों की जानकारी दी। अंत में चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने सभी आए हुए पदाधिकारियों अतिथियों एंव सदस्यों को धन्यवाद देते हुए राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त करने की घोषणा की

तत्पश्चात आगामी 21 सितंबर 2025 को राँची स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के होने वाले चुनाव के सिलसिले में तुलसी मेहता गुट के प्रत्याशियों ने राँची रोड स्थित सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल में पहुँचकर रामगढ़ के व्यापारी मतदाताओं को अपने पक्ष में मत देने की अपील की अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी मेहता ने रामगढ़ के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में व्यवसायिक विकास, पारदर्शिता और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम मैदान में उतरी है ! हम सभी का उद्देश्य चेंबर को एक सशक्त,उत्तरदायी और सहयोगी संस्था बनाना है हमारी प्राथमिकता व्यापारियों की समस्याओं का समाधान एवं युवा उद्यमियों के लिए मार्गदर्शन व प्रशिक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहेगा उन्होंने रामगढ़ चेंबर के मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस चुनाव में हमारी टीम को अपना बहुमूल्य वोट देकर एक सशक्त नेतृत्व को आगे लाने में एवं चैम्बर को नई दिशा प्रदान करने के लिए अपना मत हमें दे!

आज की बैठक में मुख्य रूप रामगढ़ चेंबर कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार,सह सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी,पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल,प्रदीप कुमार सिंह,राजू चतुर्वेदी,मंजी सिंह,अनूप कुमार सिंह, जितेंद्र प्रसाद डब्लू,पंकज प्रसाद तिवारी,विनय कुमार अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य मुरारीलाल अग्रवाल,विनय कुमार सिंह,राहुल जैन,अभिजीत सिंह,बिधान चंद्र सिंह, अरुण बगडिया,अतिथि रजंय कुमार उर्फ़ कुंटु बाबु,अशोक जैन,गोबिन्द लाल अग्रवाल,रमन मेहरा,परमजीत सिंह कालरा, तेजिंदर सिंह सोनी,सुरेश चंद्र बासुदेव,बाल किशन जलान,महेश बंसल उर्फ़ बँटी,रमेश बौंदिया,रामाधन शर्मा,कमल बागड़िया,सुरेश बागड़िया,राजकुमार अग्रवाल,मनोज बंसल,निशु कुमार,नवीन पाठक,नरेंद्र सिंह चमन,पलविंदर सिंह जस्सल,संजीव सिंह संजू,रविंदर सिंह बिट्टी,दिलीप दत्ता,अजय गुप्ता,लव कुमार,चंद्रशेखर सिंह,किशोर जाजू, निर्मल गोयल,अनिल मित्तल,मनमोहन सिंह लाम्बा,मृत्युंजय केसरी,राजेश अग्रवाल,रवींद्र साहू,एच०एन०सौंधी,अखिलेश कुमार सिंह,मनोज वर्मा,अशोक सिन्हा,रामजी प्रसाद,प्रमोद शर्मा,सुरेश प्रसाद केसरी सहित सैकड़ों व्यापारीगण उपस्थित थे