नो एंट्री आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी ने आंशिक परिवर्तन किया

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  रामगढ़ शहर में भीड़-भाड़ एवं प्रतिदिन होने वाली जाम की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी द्वारा दिनांक 29.08.2025 से अगले आदेश तक (प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे रात्रि तक) रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः बंद करते हुए रूट लाईन परिवर्तित किया गया है। जिसमें कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक (भार सुभाष चौक) तथा कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक से पटेल चौक तक मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। अतः उक्त परिवर्तित रूट लाईन में आंशिक शंसोधन करते हुए कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक से नईसराय तक उक्त रूट लाईन में मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों का प्रवेश की अनुमति दी गयी है। नईसराय चौक से सुभाष चौक तक कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शेष रूट लाईन यथावत् रहेंगे।