झारखंड की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर : अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26

Spread the love

सरकारी स्कूलों की छात्राओं को स्नातक डिग्री/डिप्लोमा हेतु ₹30,000 वार्षिक सहायता

रामगढ, झारखण्ड :  अब झारखंड की कोई भी प्रतिभाशाली बेटी आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 उसके सपनों को साकार करने का अवसर लेकर आई है।

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन ने झारखंड सहित देश के कई राज्यों की वंचित और प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए यह विशेष छात्रवृत्ति शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य उन छात्राओं को आर्थिक सहायता देना है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत हर वर्ष छात्रा को ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता उसके पहले स्नातक कोर्स (डिग्री या डिप्लोमा) की पूरी अवधि तक जारी रहती है। यह राशि पढ़ाई से जुड़ी ज़रूरतों—जैसे किताबें, फीस और रहने का खर्च—को पूरा करने में मदद करती है।

इस योजना के तहत अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन ने रामगढ जिला की छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील है । फाउंडेशन के पदाधिकारिओं ने बताया है कि रामगढ जिला के महाविद्यालयों में शीघ्र ही अभियान चला कर छात्राओं को आवेदन जमा करने के लिए जागरूक किया जायेगा ।

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितम्बर 2025

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) :

छात्रा ने कक्षा 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण की हो।

छात्रा को किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (अवधि 2 से 5 वर्ष) में प्रवेश लेना आवश्यक हो।

आवेदन पूरी तरह निःशुल्क और पारदर्शी है।

चयन प्रक्रिया योग्यता और ज़रूरत के आधार पर की जाती है।

आवेदन प्रक्रिया :

छात्राएँ सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र और विस्तृत दिशानिर्देश अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं:
https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship