रामगढ़ जिले में 11 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : एसपी अजय कुमार ने जिला पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 10 दारोगा का व एक सहायक अवर निरीक्षक का तबादला किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी सूची के अनुसार विभिन्न थाना और प्रतिनियुक्ति में कार्यरत पदाधिकारियों को नये पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है।

तबादले की सूची इस प्रकार है :

  1. अनि अविनाश कुमार –  भुरकुंडा ओपी  से वेस्ट बोकारो घाटो ओपी

  2. अनि राजू उरांव  – रामगढ थाना से वेस्ट बोकारो घाटो ओपी

  3. अनि ब्रह्मवत  कुमार – साइबर थाना रामगढ़ से मांडू थाना

  4. अनि मंजेश कुमार  – रामगढ  थाना से साइबर थाना रामगढ़

  5. अनि विकास आर्यन  – साइबर थाना रामगढ़ से रामगढ़ थाना

  6. अनि दिगंबर पाण्डेय – साइबर थाना रामगढ़ से भदानी नगर ओपी

  7. अनि विकास कुमार – रजरप्पा थाना से साइबर थाना रामगढ़

  8. अनि सलीमुद्दीन खान  – पुलिस केंद्र रामगढ़  से रामगढ थाना

  9. अनि संजय रजक  – पुलिस केंद्र रामगढ़ से रजरप्पा थाना

  10. अनि अखिलेश सिंह – रजरप्पा थाना से पुलिस केंद्र रामगढ़

  11. सअनि  सत्येंद्र शर्मा   – पुलिस केंद्र रामगढ़ से वेस्ट बोकारो घाटो ओपी

जारी आदेश में सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान दें।