रांची से पटना जा रही बस चुट्टूपालू घाटी में लुढ़क कर पलटी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : चुट्टूपालू घाटी में रबिववार की सुबह लगभग साढ़े आठ-नौ बजे रांची से पटना जा रही एक बस  पलट गयी। बताया जाता है कि झारखंड पर्यटन विभाग के अंतर्गत चलने वाली पिहू बस (बीआर09पीए-7720) रांची से पटना जा रही थी। जानकारी के अनुसार चुट्टूपालू घाटी में अचानक बस ख़राब  हो गयी तथा यात्रियों को दुसरे बस से भेज दिया गया। बस को सड़क किनारे खड़ा कर ठीक किया जा रहा था । इसी क्रम में बस लुढ़क kar पलट गयी।

मिल रही जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। पलटने के क्रम में इस दो पहिया वहां बस के चपेट में आ गया। जिससे दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन दो पहिया वाहन चालक बाल बाल बच गया तथा उसे कुछ नहीं हुआ।

दुर्घटना की वजह से फोर लेन पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से बस पहले किनारे किया। जिससे यातायात बहाल हो पायी। बाद में बस को सीधा कर चुट्टूपालू घाटी से हटाया गया।