माता वैष्णों देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ सोमवार 22 सितंबर 2025 से होगा शुरू

Spread the love

रामगढ़, झारखंड ;  शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सोमवार 22 सितंबर 2025 को प्रातः 9 बजे कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजन से शुरू होगा। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र पूजन के मुख्य यजमान हर्ष आनंद व उनकी पत्नी निशु आनंद होंगे।

आगामी 29 सितम्बर को मंदिर परिसर में दरबार सजाकर व ज्योत प्रज्वलित कर संध्या 3 बजे से नवदुर्गा जागरण मंडली रामगढ़ द्वारा माता की चौकी की जाएगी। जिसमें भजन गायक चंदन चौधरी व प्रिया कुमारी माता रानी के एक से बढ़कर एक भजनों से भक्तों को रिझाएंगे। वहीं 30 सितम्बर को हवन व कंजक पूजन किया जाएगा। एक अक्तूबर को प्रातः 8 बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री मारवाह ने बताया कि नवरात्र कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।