रामगढ, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर युद्ध रहित विश्व के समर्थन में गाँधी चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया॥ गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई । सामूहिक रूप से शांति पाठ कर तथा दो मिनट का मौन रख कर विश्व शांति तथा सद्भाव के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई ।
इस अवसर पर शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है । अनेक देशों के बीच युद्ध हो रहा है॥युद्ध की विभीषिका का असर पूरे विश्व पर पड़ता है । बच्चे तथा महिलाएँ शोषण का शिकार हो रही हैं॥इन जटिल परिस्थितियों में संयुक्त राष्ट्र संघ को अपनी भूमिका निभानी चाहिए तथा युद्ध रहित विश्व की परिकल्पना पर संबंधित राष्ट्रों से वार्ता करनी चाहिए ।
कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने कहा कि विश्व शांति के लिए नफ़रत की भावना को दूर कर प्यार, आनन्द और सद्भावना के विचार पैदा करने का प्रयास करना चाहिए । मानद सचिव मनजीत साहनी ने कहा कि शांति और सद्भाव मानवता का प्रतीक है। विश्व में शांति से ही सुख समृद्धि बढ़ेगी तथा विकास और प्रगति हो सकेगी।
विश्व में शांति से ही सुख समृद्धि बढ़ेगी तथा विकास और प्रगति हो सकेगी॥इस अवसर पर उपाध्यक्ष डीपी सिंह, ओंकार मल्होत्रा, वरिष्ठ नागरिक संगम के मानद सचिव चंदेशवर प्रसाद, छोटे लाल मोदी, सत्यनारायण साह तथा ईश्वरी चंद उपस्थित थे ।