रामगढ़, झारखंड :सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट इफिको संयंत्र के मुख्य द्वारा पर सोमवार 22 सितंबर 2025 को दूसरे दिन भी हंगामा हुआ तथा फैक्ट्री गेट पर धरना जारी रहा। ज्ञात हो कि रविवार 21 सितंबर 2025 को इफिको से काम कर लौट रहे इफिको कर्मी बालदेव बेदिया की मौत सुबह साढ़े छह बजे मालगाड़ी के चपेट में आने से हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद बालदेव बेदिया के शव को फैक्ट्री के गेट पर रख कर आश्रीत को नौकरी व मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया गया था। घरने में विधायक तिवारी महतो, सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह समेत अन्य नेता शामिल थे।
लेकिन वार्ता के बाद कोई हल नहीं निकला तथा धरना आज भी जारी रहा। बॉडी फ्रीजर में शव को रख कर धरना सोमवार को भी जारी रहा। मृतक बालदेव के परिजनों ने जिसमें महिलायें भी शामिल थीं ने आज इफिको कार्यालय में धुस कर तोड़ फोड़ भी किया। साथ ही इफिको जीएम कार्यालय में भी आंदोलनकारियों ने तालाबंदी कर दी है। बाद में पुलिस बल पहुंच कर लोगों केा समझा बुझा कर शांत किया।
आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग की जा रही है। सेल रिफ्रेक्ट्रीज के सीजीएम एचआर युसुफ अंसारी भी आज इफिको पहुंचे थे। उन्होंने आंदोलन कारियों से बात की। लेकिन जिस परिस्थिति में बालदेव बेदिया की मौत हुई है। उस मामले में नौकरी देने पर सहमति नहीं बन सकी। आक्रोशित लोग व परिजन इसके बाद सेल रिफ्रेक्ट्रीज के कार्यपालक निदेशक को बुलाने की मांग कर रहे थे। वार्ता में मांगें नहीं माने जाने पर शव के साथ धरना जारी रहा।