एस्वेस्टस सीट तोड़कर दुकान से हजारो की चोरी

Spread the love

गिद्दी ( हज़ारीबाग़ ) :  गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में रविवार की रात में एक जेनरल स्टोर दुकान में एसवेसट्स सीट तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारो रुपए की सामान चोरी कर लिया है। दुकान के मालिक मिथुन यादव ने दुकान में रखे 1 हजार रुपए नकदी सहित 16 हजार रुपए के सामान के चोरी होने की बात कही है।

दुकानदार ने बताया वह रविवार की रात में दुकान बंद कर घर में सोने गया था। इसके बाद सोमवार को सुबह में दुकान खोला तो देखा कि दुकान के छत का एसवेसट्स सीट टूटा हुआ है। दुकान का सभी सामान बिखरा पड़ा है और दुकान में रखे नकदी 1हजार रुपए सहित लगभग 16 हजार के सामान चोरी कर लिया गया है।