उपायुक्त एसपी समेत अधिकारीयों के दल ने रामगढ उपकारा का औचक जांच किया

Spread the love

रामगढ, झारखण्ड :  उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज व  पुलिस अधीक्षक रामगढ़अजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार 23.09.2025 को उपकारा, रामगढ़ का औचक जांच किया गया, जांच के क्रम में एक-एक सेल का जांच किया गया तथा सभी कैदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लिया गया।

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा कारा में बंद संगठित अपराध गिरोह के सक्रिय सदस्यों को मुख्य धारा में शामिल होने हेतु समझाया गया। जांच में कोई भी प्रतिबंधित बड़ा सामान बरामद नहीं हुआ। उपायुक्त, रामगढ़, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़, सहायक पुलिस अधीक्षक -सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु, प्रभारी पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, उपायुक्त कार्यालय के द्वारा कैदियों को दिये जाने वाले खाना को स्वयं खाकर गुणवत्ता की जांच की तथा मेस की साफ सफाई का भी जांच किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।

उपकारा, रामगढ़ के जांच के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक -सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु , प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी, परिचारी प्रवर, रामगढ़, थाना प्रभारी, महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस पदाधिकारी, महिला पुलिस कर्मी, चिकित्सा दल एवं अन्य पदाधिकारी/ कर्मी उपस्थित थे।